महराजगंज
महराजगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के फरेंदा रोड पर शनिवार तड़के लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के फरेंदा रोड पर शनिवार तड़के लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिला अस्पताल जा रही एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े एक ट्रांसपोर्ट ट्रक में जा घुसी, जिससे एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को गोरखपुर रेफर, हालत नाजुक
घायलों की पहचान एम्बुलेंस चालक उमेश (सिद्धार्थनगर निवासी) और परिचालक नागेंद्र (कुशीनगर निवासी) के रूप में हुई है। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता शुरू की और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया है।
क्या हुआ दुर्घटना का कारण?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किसी मरीज को लेने के लिए जिला अस्पताल की तरफ जा रही थी। वहीं, ट्रांसपोर्ट का ट्रक गोरखपुर से माल लेकर पहुंचा था और उसका चालक किसी कार्यवश वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई।
पुलिस कर रही है जांच
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली सफलता: हत्या के प्रयास का आरोपी नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तारhttps://t.co/IJsFdxylQb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 5, 2025





















