महराजगंज: फरेंदा बाईपास पर बड़ा हादसा टला, 11 हजार वोल्ट के पोल से टकराकर गड्ढे में पलटी बारातियों से भरी बोलेरो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा बाईपास पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा बाईपास पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बारातियों को लेकर लौट रही एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन अपनी साइड से पलटकर सड़क के दूसरे किनारे लगे 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के बिजली के पोल से टकरा गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बोलेरो सवार सभी बारातियों के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

फिल्मी अंदाज़ में पलटी गाड़ी, टक्कर से सहमा इलाका

घटना देर रात फरेंदा बाईपास के कम्हरिया खुर्द के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन बारातियों को लेकर वापस लौट रहा था। कम्हरिया खुर्द के पास अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बोलेरो पहले हाई वोल्टेज बिजली के पोल से टकराई और जोरदार टक्कर के बाद पलटते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसी।टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीण बने देवदूत, पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो में सवार अधिकांश बाराती दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सदमे में थे। ग्रामीणों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

इसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस कर्मियों ने सावधानीपूर्वक सभी सवारों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सभी बाराती सुरक्षित, पुलिस कर रही है आवश्यक कार्रवाई

फरेंदा थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बोलेरो में सवार सभी बाराती पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने आगे कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 2 4

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.