सिद्धार्थनगर :डुमरियागंज में HDFC बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, विधायक सैयदा खातून ने बताया ‘महादान’

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में स्थित HDFC बैंक शाखा द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज में स्थित HDFC बैंक शाखा द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सैयदा खातून ने फीता काटकर इस पुनीत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

विधायक ने की रक्तदाताओं की प्रशंसा

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर विधायक सैयदा खातून ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ‘महादान’ बताया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है जिससे न केवल किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, बल्कि कई परिवारों को भी संकट से उबारा जा सकता है।”

विधायक ने रक्तदान करने वाले लोगों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके इस प्रयास को मानवता और समाजसेवा की अनुपम मिसाल करार दिया। उन्होंने आयोजकों, HDFC बैंक की टीम और चिकित्सकों को बधाई देते हुए बैंक प्रबंधन का ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

बैंक कर्मचारियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा

शिविर में बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लड बैंक की प्रशिक्षित टीम ने सभी रक्तदाताओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया और सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह सुनिश्चित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.