विदेशी मेहमानों से नहीं मिलने देने पर राहुल गांधी का आरोप, बोले- यह PM मोदी की ‘असुरक्षा की भावना’

ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार विदेशी मेहमानों से विपक्षी नेताओं को मिलने की स्थापित परंपरा का पालन नहीं कर रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार विदेशी मेहमानों से विपक्षी नेताओं को मिलने की स्थापित परंपरा का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने यह आरोप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की पृष्ठभूमि में लगाया।

 

राहुल गांधी ने दावा किया कि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों या विशिष्ट मेहमानों से विपक्षी नेता का मिलना एक स्थापित परंपरा रही है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी तोड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई विशिष्ट विदेशी मेहमान भारत आता है या जब वह (राहुल गांधी) स्वयं विदेश जाते हैं, तो सरकार की तरफ से स्पष्ट रूप से यह कहा जाता है कि उनसे मुलाकात नहीं होनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री मोदी की ‘असुरक्षा की भावना’ की अभिव्यक्ति बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की रोक-टोक से भारतीय लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को कम करने की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24