महराजगंज:आरपीआईसी स्कूल खेल प्रतिस्पर्धा में दूसरे दिन येलो हाउस का रहा दबदबा, क्रिकेट में येलो हाउस फाइनल विजेता

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार आरपीआईसी स्कूल में चल रही तीन-दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, चेस और कैरम जैसे रोमांचक मुकाबले खेले गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार आरपीआईसी स्कूल में चल रही तीन-दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, चेस और कैरम जैसे रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन खेलों में येलो हाउस का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर दबदबा बनाया।

क्रिकेट में येलो हाउस विजेता: दिन का मुख्य आकर्षण क्रिकेट रहा। रोमांचक फाइनल मुकाबले में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया। येलो हाउस की जीत में मुकेश, इसहाक, कृष्णा और ऋषिकेश जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

अन्य प्रमुख परिणाम

रस्साकस्सी

बालक और बालिका दोनों वर्गों में येलो हाउस ने पहला स्थान बनाकर गोल्ड पक्का किया।

बैडमिंटन

जूनियर स्तर पर रेड हाउस विजेता रहा, जबकि सीनियर और लड़कियों के वर्ग में एक बार फिर येलो हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

चेस (बालिका)

फाइनल मुकाबले में रेड हाउस की आर्या मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कैरम (बालक)

येलो हाउस के अरहम ने फाइनल जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

कैरम (बालिका)

रेड हाउस की आस्था ने फाइनल में बाजी मारी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने खेल समाप्त होने की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में बालिकाओं के लिए क्रिकेट मैच को बड़े रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेलों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर जोर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.