नेपाल सीमा पर बड़ा एक्शन: भारतीय कार से 34 खाली कारतूस बरामद, बस्ती का युवक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलहिया-सोनौली चेकपोस्ट पर नेपाल पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नंबर की कार से 34 खाली कारतूस (खोखा) बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलहिया-सोनौली चेकपोस्ट पर नेपाल पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नंबर की कार से 34 खाली कारतूस (खोखा) बरामद किए हैं।

कार भारत से नेपाल की ओर जा रही थी। जांच के दौरान चालक के पास भन्सार (कस्टम) पेपर न होने के कारण वाहन को रोका गया। गहन तलाशी में ये खाली कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पैरा मिलिट्री का जवान बताया है। नेपाल पुलिस ने आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु रूपनदेही जिले के जिला पुलिस कार्यालय भैरहवा भेज दिया है। सीमा पर कारतूस मिलने की इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

 

 

Voice Of News24