मऊ
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के तारनपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि दो महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के तारनपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि दो महिलाओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर सीओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरखपुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया, जिस पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बबलू यादव (21 वर्ष, निवासी छपरा) के पैर में गोली लगी। उसके पांच अन्य साथी, जिनमें राजकुमार, मकरध्वज यादव, रजनीकांत पांडे, लखन यादव और रामनारायण यादव शामिल हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी बिहार के छपरा और बक्सर जिले के निवासी हैं।
सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गिरोह अवैध रूप से गोवंश को बिहार ले जाकर गोकशी के लिए बेचता था। तलाशी के दौरान ट्रेलर से 12 गायें और 11 बछड़े बरामद किए गए, जिन्हें क्रूरता से ठूंसकर भरा गया था। बरामद गोवंश को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो (BR 44 V 1809) और ट्रक (BR 01 GB 7456) भी जब्त किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 3 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4X1dec8TLw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2025





















