बलरामपुर विश्वविद्यालय में नेपाल के छात्रों को नए सत्र से मिलेगी शिक्षा, ‘रोटी-बेटी’ संबंध होंगे मजबूत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के भारत और नेपाल के गहरे ‘रोटी-बेटी’ संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से, बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से नेपाल के नागरिकों को भी शिक्षा प्रदान की जाएगी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के भारत और नेपाल के गहरे ‘रोटी-बेटी’ संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से, बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से नेपाल के नागरिकों को भी शिक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नवनिर्मित इस विश्वविद्यालय ने अपने एक वर्ष पूरे होने पर यह घोषणा की है।

कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय के परिनियमों के कारण पिछले सत्र में यह संभव नहीं हो सका था। उन्होंने मतांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद जैसी वैश्विक समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की, जिनका संबंध सीमावर्ती नेपाल से जुड़ा है, और विश्वविद्यालय इन पर अपनी भूमिका पर विचार करेगा।

कुलपति ने देवीपाटन मंडल के एक जिले में नकल की समस्या पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि नकल माफिया पर लगाम लगा दी गई है और सभी दलालों को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नकल माफिया अपनी दुकानें बंद नहीं करेंगे, तो यह क्षेत्र शैक्षणिक रूप से पीछे रह जाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.