बलरामपुर:भीषण बस-ट्रक टक्कर में दो की मौत, 23 घायल; 5 मेडिकल कॉलेज रेफर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत फुलवरिया बाईपास के पास आज (02.12.2025) रात लगभग 02:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत फुलवरिया बाईपास के पास आज (02.12.2025) रात लगभग 02:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई।सोनौली से दिल्ली जा रही एक यात्री बस (संख्या UP22AT0245) की टक्कर एक मालवाहक ट्रक (संख्या UP21DT5237) से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की इस दर्दनाक दुर्घटना में बस में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।कुल 23 यात्री घायल हुए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।
घायलों में से पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बस और ट्रक में लगी आग को तत्काल बुझाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.