कर्नाटक में हृदय विदारक हादसा: महराजगंज के दो युवकों की करंट लगने से मौत

घुघली/महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब दो युवकों की कर्नाटक के मंगलौर में काम के दौरान करंट लगने से मौत की खबर आई।

मृतकों की पहचान विवेक साहनी (21 वर्ष) पुत्र चौथी साहनी और विशाल साहनी (22 वर्ष) पुत्र संतोष साहनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विवेक और विशाल पिछले लगभग पांच वर्षों से मंगलौर में पेंटिंग का काम करते थे। कुछ ही दिन पहले वे घर से वापस काम पर लौटे थे। सोमवार को काम करते समय वे अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए।

मौके पर मौजूद साथियों ने देर ना करते हुए उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचाया,, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कर्नाटक पुलिस ने देर रात परिजनों को घटना की सूचना दी और औपचारिक कार्रवाई के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। आज मंगलवार सुबह परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.