जमीनी विवाद में हिंसक झड़प मां-बेटी गंभीर घायल, चार नामजद पर केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमवा में गुरुवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पटीदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमवा में गुरुवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पटीदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पीड़िता किरन पत्नी गोविन्द ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर उनके पटीदार जयंत्री, करण, अर्जुन और रीता ने जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर और उनकी बेटियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।

घायलों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि किरन की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.