महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में NCC स्थापना सप्ताह गोष्ठी का आयोजन

महराजगंज

महराजगंज राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 78वें स्थापना सप्ताह के उपलक्ष्य में, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 78वें स्थापना सप्ताह के उपलक्ष्य में, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को NCC के महत्व और अनुशासन के बारे में जानकारी देना था।

कॉलेज के प्रधानाचार्य मिर्गेंद्र प्रताप सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि NCC न केवल देश की रक्षा पंक्ति को मजबूत करती है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करती है और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाती है।

NCC समन्वयक सुनील कुमार ने 78वें स्थापना दिवस की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला, जबकि पूर्व ए.एन.ओ. एम.पी. सिंह ने भी कैडेटों को प्रेरित करते हुए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में, NCC विद्यार्थियों ने एक साइकिल रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से उन्होंने अन्य छात्रों को NCC में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज में जागरूकता का संदेश दिया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में कैडेट्स और शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News24