कंचनपुर कम्पोजिट विद्यालय में दोबारा चोरी, सिलेंडर और बर्तन ले उड़े चोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर को निशाना बनाया और ताला काटकर गैस सिलेंडर व उपयोगी बर्तन चोरी कर लिए।

सुबह स्कूल स्टाफ को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने बताया कि चोरों ने रसोईघर की कुंडी काटकर भगौना, कड़ाही और एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।

सबसे गंभीर बात यह है कि इसी विद्यालय में 11 मार्च 2025 को भी चोरी की घटना हो चुकी थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके, विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।

लगातार हो रही चोरियों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा से अज्ञात चोरों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करने और विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.