अलीगढ़
अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना इलाके में ट्रैक्टर स्वामी से लूट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना इलाके में ट्रैक्टर स्वामी से लूट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसएसपी के निर्देश पर टप्पल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। इसके अलावा, पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू, लूटी गई रकम में से 3300 रुपये नकद और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने ट्रैक्टर स्वामी को लूट का शिकार बनाया था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके फरार साथियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
मिशन शक्ति 5.0: मिश्रौलिया पुलिस ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/DUskR27Pxc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2025























