मैनपुरी अनियंत्रित होकर पलटा बालू से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला

मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के किशनी से करहल जा रहा बालू से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक आज कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला मचे मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मैनपुरी जनपद के किशनी से करहल जा रहा बालू से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक आज कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला मचे मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लेकिन चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के समय चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने से सड़क पर बालू फैल गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कुर्रा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से बालू हटाने और ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन को एक बार फिर से सुचारू कराया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चालक की लापरवाही या तेज गति के कारण हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक से पूछताछ जारी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.