संभल मुसाफिरखाने में पुलिस का औचक निरीक्षण, बाहरी लोगों की हुई सघन छानबीन

संभल

संभल जनपद के सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने हसनपुर रोड स्थित मुसाफिरखाना सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर आज औचक चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने हसनपुर रोड स्थित मुसाफिरखाना सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर आज औचक चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने मुसाफिरखाने में ठहरे हुए सभी लोगों की सघन छानबीन और पूछताछ की। चेकिंग के दौरान पुलिस को ऐसे कई लोग मिले जो बाहरी जिलों या राज्यों से आकर यहाँ ठहरे हुए थे। इनमें से अधिकांश लोग सुरमा और दवाइयां बेचने का काम करते हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये लोग मुसाफिरखाने में सात दिन से लेकर तीन महीने तक की अवधि से रुके हुए थे। पुलिस ने सभी बाहरी लोगों के पहचान पत्रों की जांच की और उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई इसलिए की गई ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाहरी और अज्ञात लोगों के ठहरने की सूचना न देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.