जालौन कोंच कोतवाली क्षेत्र में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप

जालौन

जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण के भूसा घर के अंदर एक विशालकाय 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण के भूसा घर के अंदर एक विशालकाय 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही घर के सदस्यों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

वन विभाग की टीम ने सावधानी और कुशलता दिखाते हुए विशालकाय अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर को पकड़ने के बाद, उसे सुरक्षित तरीके से निकट के जंगल में छोड़ दिया गया है। टीम की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

 

Voice Of News24