कौशाम्बी
कौशाम्बी जनपद में सैनी कोतवाली इलाके के कमासिन नेशनल हाईवे 19 (NH-19) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशाम्बी जनपद में सैनी कोतवाली इलाके के कमासिन नेशनल हाईवे 19 (NH-19) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक खड़ी डीसीएम (DCM) वाहन में एक अनियंत्रित कार जोरदार तरीके से टकरा गई।
यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो बच्चों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी घायल व्यक्ति फतेहपुर के अफोई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ठूठीबारी-निचलौल रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा नहर में गिरा, चालक सुरक्षितhttps://t.co/DENwQhiRbj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























