मथुरा
मथुरा जनपद के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन-128 के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मथुरा जनपद के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन-128 के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा से रायबरेली की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे के दौरान बस में 60 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से 16 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना की सूचना पर थाना बलदेव की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
हालांकि, हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश की जा रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 24 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/C5ZImvqxv9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025























