मेरठ
मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ में रविवार देर रात 40 वर्षीय रेशमा नामक महिला का शव उसके मकान में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ में रविवार देर रात 40 वर्षीय रेशमा नामक महिला का शव उसके मकान में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जोया कॉलोनी की है।
रेशमा के पति याकूब की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना मिलते ही कॉलोनी में देर रात ज़बरदस्त हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 24 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/C5ZImvqxv9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025























