VIP इंटर कॉलेज हापुड़ में विवाद: प्रिंसिपल पर छात्रा को धमकाने का आरोप, कार्रवाई न होने से आक्रोश

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर के वीआईपी इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की एक छात्रा को प्रिंसिपल द्वारा धमकाने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद तनाव व्याप्त है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के नगर के वीआईपी इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की एक छात्रा को प्रिंसिपल द्वारा धमकाने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद तनाव व्याप्त है। विवाद के चलते छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है, जिससे परिजनों में गहरा आक्रोश है।

परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने भी केवल नोटिस जारी कर जिम्मेदारी टाल दी है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि आरोपी प्रिंसिपल पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रा को न्याय मिल सके और वह भयमुक्त होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

 

 

Voice Of News24