महराजगंज: बेलवा बुजुर्ग में जलजमाव से हाहाकार, गांव ‘तालाब’ बना

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के बेलवा बुजुर्ग गांव में नालियां चोक और निकासी मार्ग ठप होने से भीषण जलजमाव हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के बेलवा बुजुर्ग गांव में नालियां चोक और निकासी मार्ग ठप होने से भीषण जलजमाव हो गया है। पूरा गांव तालाब में तब्दील हो चुका है।

गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे डेंगू/मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर का आउटलेट बंद करने के बाद से स्थिति बिगड़ी है और प्रशासन प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रहा है।

ग्रामीणों ने तत्काल सफाई और निकासी बहाल न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

खंड विकास अधिकारी (वीडीओ) संतोष कुमार यादव ने समस्या स्वीकार करते हुए कहा है कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News24