रेप पीड़िता का थाने में ज़हर खाने का प्रयास: ‘मकान मालिक ही मेरे बेटे का बाप’

मेरठ

मेरठ जनपद के महिला थाने में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रेप पीड़िता ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के महिला थाने में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रेप पीड़िता ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि मेरठ के गंगानगर इलाके में उसका मकान मालिक पिछले दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उसके बेटे का असली पिता वही है।

होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बांदा की रहने वाली है और मकान मालिक ने पहले धमकाकर, फिर भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की चिंता तब और बढ़ गई जब उसे पता चला कि आरोपी की शादी 24 नवंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली है।

युवती के आरोप सुनकर महिला पुलिसकर्मी भी दंग रह गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News24