नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ,गांधी मैदान में ‘NDA के महाकुंभ’ में PM मोदी, शाह सहित कई राज्यों के CM हुए शामिल; 28 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार की राजनीति में एक बार फिर नया अध्याय जुड़ गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार की राजनीति में एक बार फिर नया अध्याय जुड़ गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बनकर उभरा।

शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जिससे जनसमूह में भारी उत्साह दिखा।

उपमुख्यमंत्रियों और विशाल मंत्रिमंडल ने ली शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा, भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

1. सम्राट चौधरी (BJP)
14. सुनील कुमार (JDU)
2. विजय कुमार सिन्हा (BJP)
15. मो० जमा खान (JDU)
3. विजय कुमार चौधरी (JDU)
16. संजय सिंह ‘टाइगर (BJP)
4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव (JDU)
17. अरुण शंकर प्रसाद (BJP)
5. श्रवण कुमार (JDU)
18. सुरेन्द्र मेहता (BJP)
6. मंगल पाण्डेय (BJP)
19. नारायण प्रसाद (BJP)
7. डॉ दिलीप जायसवाल (BJP)
20. रमा निषाद (BJP)
8. अशोक चौधरी (JDU)
21. लखेन्द्र कुमार रौशन (BJP)
9. लेशी सिंह (JDU)
22. श्रेयसी सिंह (BJP)
10. मदन सहनी (JDU)
23. डॉ० प्रमोद कुमार (BJP)
11. नितिन नवीन (BJP)
24. संजय कुमार (LJPR)
12. राम कृपाल यादव (BJP)
25. संजय कुमार सिंह (LJPR]
13. संतोष कुमार सुमन (HAM)
26. दीपक प्रकाश (RLM)

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.