हापुड़
हापुड़ जनपद के तहसील धौलाना के सपनावत गांव में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के तहसील धौलाना के सपनावत गांव में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।
यह यात्रा जब महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची, तो वहां उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से इसका अभिनंदन किया।
यह ज्योति कलश यात्रा श्री देव भूमि सपनावत के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में जाएगी, जहाँ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य शांति, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
मेरठ: खड़े टैंकर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीरhttps://t.co/6oc5PvwTzV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2025























