गाजीपुर में गो-तस्करों से मुठभेड़: दो घायल, छह गिरफ्तार

गाजीपुर

गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह गोवंश, दो पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

घटना उस समय हुई जब करंडा थाना की टीम मेदनीपुर गांव के पास गश्त कर रही थी। चोचकपुर-जमानिया मार्ग पर दो संदिग्ध पिकअप और एक मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश करने पर वे बड़सरा चौकी की ओर भागने लगे।

पुलिस से घिरने पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से कुख्यात अजीत गौड़ उर्फ रिंकू और संदीप गौड़ घायल हो गए। इन दोनों घायलों समेत सर्वजीत गौड़ उर्फ बाबू, आकाश यादव उर्फ शाका, विजय पाल यादव उर्फ आदित्य और दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी अजीत गौड़ और संदीप गौड़ पहले भी गो-तस्करी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे। सभी छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.