मेरठ: देवरानी से विवाद के बाद देवर ने भाभी को पीटा, घायल महिला थाने पहुंची

मेरठ

मेरठ जनपद के टीपी नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के टीपी नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

नई बस्ती निवासी प्रीति (पत्नी शुभम) ने पुलिस को बताया कि उनका अपनी देवरानी से विवाद हो रहा था। तभी उनके देवर शिवम घर लौटे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान प्रीति की कमर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गईं।

घायल अवस्था में प्रीति थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल उपचार के लिए भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रीति के पति शुभम की तहरीर पर शिवम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीपी नगर इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा ने बताया कि महिला का उपचार जारी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.