हापुड़: दो कारों की भीषण टक्कर में 9 घायल, एयरबैग खुलने से बची जान

हापुड़

हापुड़ जनपद के किठौर रोड पर मंगलवार दोपहर ग्राम टियाला के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के किठौर रोड पर मंगलवार दोपहर ग्राम टियाला के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

टक्कर में दोनों कारों में सवार कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि एयरबैग खुलने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24