हापुड़ में यातायात नियमों पर सख्ती, 100 चालान; 2 स्कूल बसें सीज

हापुड़

हापुड़ जनपद के सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए परिवहन विभाग ने बीते 24 घंटे में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए परिवहन विभाग ने बीते 24 घंटे में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ARTO प्रवर्तन रमेश चौबे के नेतृत्व में कुल 100 वाहनों का चालान किया गया।

अभियान के दौरान, HSRP न लगे होने पर सबसे अधिक चालान किए गए। इसके अलावा, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट और ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई हुई।

जांच में सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने और फिटनेस न होने के कारण दो स्कूल बसों को तत्काल सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में लापरवाही करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ARTO चौबे ने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलेगा।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]