बलरामपुर पुलिस: दक्षता परीक्षा में साइबर, महिला अपराध और यातायात प्रबंधन पर फोकस

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर 16 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों और उपनिरीक्षकों के लिए एक दक्षता लिखित परीक्षा आयोजित की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर 16 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों और उपनिरीक्षकों के लिए एक दक्षता लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय की देखरेख में हुई इस परीक्षा का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन करना था। दो पालियों में हुई 50 अंकों की परीक्षा में महिला अपराध, साइबर अपराध (हैक़िंग, फ़िशिंग, साइबर स्टॉकिंग) और यातायात प्रबंधन (सड़क सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम) पर केंद्रित कुल 30 प्रश्न (25 बहुविकल्पीय और 5 लघु उत्तरीय) पूछे गए।

मुख्य रूप से महिलाओं के प्रति अपराधों की पहचान, कानूनी प्रावधानों और जाँच कौशल में दक्षता बढ़ाना परीक्षा का लक्ष्य था। विभाग के अनुसार, यह कदम पुलिसकर्मियों को बदलते अपराध स्वरूप से प्रभावी ढंग से निपटने और उनकी कार्यकुशलता में सुधार लाने के लिए आवश्यक है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.