सिद्धार्थनगर में घोंघी नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम बड़हरा में घोंघी नदी के किनारे आज एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम बड़हरा में स्थित घोंघी नदी के छठ घाट पर आज, बुधवार की सुबह करीब 7 बजे, पानी में एक व्यक्ति का शव उतरता हुआ मिला। सूचना पर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।शव की शिनाख्त मुरारी यादव (48 वर्ष) पुत्र संतराम यादव, निवासी ग्राम बड़हरा के रूप में हुई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक कल शाम 4 बजे भैंस चराने के लिए गए थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। हालांकि, लापता होने की औपचारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

मृतक के पुत्र के अनुसार, मुरारी यादव प्रतिदिन की तरह शौच के बाद नदी में पानी छूने गए होंगे और संभवतः पैर फिसलने से पानी में गिरकर डूब गए। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे एक दुर्घटना (हादसा) मान रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मामले में अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा।

 

Voice Of News 24