सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव की तैयारी तेज: 25 से 28 नवंबर तक विकासखंड स्तरीय आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे।

सांसद पाल ने इस आयोजन को ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी माध्यम बताया, जिससे पिछले चार वर्षों में हजारों खिलाड़ियों को अवसर मिला है।

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के समन्वय पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विकासखंड स्तरीय आयोजन 25 से 28 नवंबर तक होगा। इसके बाद विधानसभा और फिर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।

बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तिथियां तय की गई हैं। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

 

 

Voice Of News24