सिद्धार्थनगर: जोगिया चौराहे के पास कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र में जोगिया चौराहे के पास स्थित शराब भट्टी के सामने सोमवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र में जोगिया चौराहे के पास स्थित शराब भट्टी के सामने सोमवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जोगिया चौराहे के पास शराब भट्टी के सामने हुआ। बाइक सवार युवक घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।वाहन चालकों की पहचान: जानकारी के अनुसार, कार चालक गोल्हौरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि मोटरसाइकिल सवार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

राहगीरों ने आशंका जताई है कि यह हादसा नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण हुआ होगा। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस द्वारा प्रतिबंध और कार्रवाई के बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसे हादसे सामने आते हैं।पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

Voice Of News 24