लखनऊ
दिल्ली में हुए विस्फोट की गंभीर घटना के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण से तत्काल घटना की जानकारी प्राप्त की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

दिल्ली में हुए विस्फोट की गंभीर घटना के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण से तत्काल घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समस्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
DGP ने जारी किए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रदेश के समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु निम्न निर्देश जारी किए हैं
फील्ड में उपस्थिति: सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।
सुरक्षा समीक्षा: महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
सघन सतर्कता: वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए, साथ ही आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
फ़ोर्स तत्परता: एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए और फुट पेट्रोलिंग तथा एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।
तकनीकी निगरानी: सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए और स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
लावारिस वस्तुएं: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए।
PRV सक्रियता: यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें।
सोशल मीडिया निगरानी: सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाए और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।
प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है और आमजन से सहयोग की अपील की है।
लाल किला ब्लास्ट: ‘बयान नहीं कर सकते जो देखा’: चश्मदीद 15 पहुंचे अस्पताल, 8 की मौत pic.twitter.com/BWZfUArQq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2025























