महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कामयाबी सोनौली में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पगडंडी मार्ग पर चलाए गए गश्त अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ है।

भागने की कोशिश नाकाम

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त टीम ने पगडंडी मार्ग से भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जैसे ही पूछताछ शुरू हुई, अभियुक्त ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद हुआ। यह पगडंडी मार्ग अक्सर नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कार्रवाई में शामिल टीम

पुलिस और एसएसबी अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में ये अधिकारी और जवान शामिल थे,सोनौली थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचंद्र राय,सोनौली चौकी प्रभारी नवनीत नगर,एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट विवेक,एसएसबी के इंस्पेक्टर अरुण पांडे,अन्य पुलिस और एसएसबी जवान

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.