महराजगंज: रामनगर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, महिला का पैर फ्रैक्चर, दो घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में ठूठीबारी-रामनगर रोड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक जोरदार सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में ठूठीबारी-रामनगर रोड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की फिल्मी स्टाइल में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला का पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण भिड़ंत ठूठीबारी-रामनगर रोड पर हुई,सुजीत यादव पुत्र हरिंदर यादव (ग्राम बरईपार, थाना कोठीभार निवासी) रामनगर की तरफ से आ रहे थे।दूसरी बाइक पर सवार लोग ठूठीबारी से रामनगर की तरफ जा रहे थे।

इस जोरदार टक्कर में, दूसरी बाइक पर सवार माला पत्नी मोहन साहनी के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जिससे पैर फ्रैक्चर होने की आशंका है। अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु निचलौल सीएचसी भेज दिया है।

प्रभारी ने आगे बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर थाने में लाया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice  Of News 24