बलरामपुर: उच्च न्यायालय के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान, लाउडस्पीकर के मानक कराए गए नियंत्रित

बलरामपुर

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों एवं शासनादेशों के अनुपालन में, जनपद बलरामपुर में पुलिस प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों एवं शासनादेशों के अनुपालन में, जनपद बलरामपुर में पुलिस प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान तीन दिन तक संचालित किया जाएगा, जिसका आज पहला दिन था।

मानक से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।सार्वजनिक शांति, सामाजिक सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना। अभियान के तहत मानक सीमा के विपरीत लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटवाने और उनके ध्वनि स्तर को नियंत्रित कराने की कार्रवाई की गई। धर्मस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और निजी प्रतिष्ठानों पर मानक से अधिक ध्वनि स्तर पर संचालित लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई की गई।

आमजन से सहयोग की अपील

अभियान के प्रथम दिन, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान, विभिन्न स्थलों पर लाउडस्पीकरों की ध्वनि मानक के अनुरूप कम कराई गई और कई अनावश्यक लाउडस्पीकर पूर्ण रूप से हटवाए गए।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे लाउडस्पीकर का उपयोग करते समय माननीय न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों और समय सीमा का पालन करें, ताकि समाज में शांति और पर्यावरणीय संतुलन बना रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.