CM योगी का बड़ा एलान: UP के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित और अनिवार्य गायन

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान प्रदेश भर के स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान प्रदेश भर के स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित और अनिवार्य गायन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह ऐलान मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किया।

‘राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं, वंदे मातरम् है राष्ट्रीय भावना का प्रतीक’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर जोर देते हुए कहा:

“राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं” है, और “वंदे मातरम् हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।”

उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के विरोध को निराधार बताया।

सीएम योगी ने कहा, “कुछ लोगों के लिए मत और मजहब ऊपर है।” उन्होंने याद दिलाया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे हो चुके हैं और “इसे बदलने का कोई प्रयास सफल नहीं होगा।”

सरदार पटेल को किया नमन

 

अपने भाषण में, मुख्यमंत्री ने ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी नमन किया। उन्होंने कहा, “मैं सरदार पटेल को नमन करता हूं। दुनिया में सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा है। भारत की एकता की मूर्ति है, जो ‘लौह पुरुष’ के रूप में पूरे भारत को मार्गदर्शन दे रही है।”

यह घोषणा राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.