बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने रेलवे के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कबाड़ी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने रेलवे के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कबाड़ी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया संदिग्ध पिकअप वाहन और भारी मात्रा में चोरी का तार बरामद किया गया है।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
आरपीएफ की टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को बरामद किया, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए एल्युमिनियम तार को दादरी के एक कबाड़ी को बेच दिया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कबाड़ की दुकान पर छापा मारा और तार खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।
चोरी गए माल की बरामदगी
आरपीएफ ने आरोपियों की निशानदेही पर 190 मीटर एल्युमिनियम तार बरामद किया है। बरामद किए गए 305 किलोग्राम तार की अनुमानित कीमत करीब 57 हजार रुपये बताई जा रही है।
फिलहाल, रेलवे सुरक्षा बल आगे की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 10 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/2lHqDjdpI3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2025























