महराजगंज: खाद तस्करी की कवरेज के दौरान पत्रकार पर हमला!निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया में वीडियो बना रहे पत्रकार धर्मेंद्र कसौधन पर टूट पड़े तस्कर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया गांव में उस वक्त तनाव पैदा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया गांव में उस वक्त तनाव पैदा हो गया, जब खाद तस्करी की खबर कवर कर रहे एक पत्रकार पर तस्करों ने हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार धर्मेंद्र कसौधन बरोहिया में हो रही खाद तस्करी का वीडियो बनाना शुरू कर दिए थे। इसी दौरान, कुछ खाद तस्करों ने उन पर हमला बोल दिया और उनके साथ हाथापाई की।

 

Voice Of News 24