सिद्धार्थनगर: भाकियू (अंबावता) का 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन, जल निगम और नकली बीज पर फूटा गुस्सा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में आज सोमवार को सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में आज सोमवार को सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने ‘जो अधिकारी न्यायिक है वो हमारा भाई है, जो अधिकारी गुंडा है उसके सिर पर डंडा है’ जैसे कड़े नारे लगाए।

पानी और नकली बीज का संकट

जिलाध्यक्ष राजेश दुबे ने प्रदर्शन के दौरान दो मुख्य समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त किया

पेयजल संकट

आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा गांवों में पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

नकली बीज से नुकसान

बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार से किसानों को मिला 5204 सांबा धान का बीज 145-150 दिन की जगह केवल 40 दिनों में ही बालियां देने लगा, जिससे खरीफ फसल का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

किसानों ने यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत पर भी चिंता जताते हुए जल निगम, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनकी 21 सूत्रीय मांगों में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, जल निगम परियोजनाओं की जांच, किसानों को मुआवजा, नकली बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल था।

जानकारी के अनुसार बताते चले की धरना प्रदर्शन की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद सनी, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, जिला महासचिव भोला यादव, नंदलाल विश्वकर्मा, खूनियर ब्लॉक प्रभारी राम लोटन सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.