मऊ
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित गार्डन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा कक्षा 7 के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित गार्डन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा कक्षा 7 के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई से छात्र के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।
स्कूल न आने पर की मारपीट
कक्षा 7 के छात्र अथर्व जायसवाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रिंसिपल अकील अहमद उनकी कक्षा में आए और उससे स्कूल न आने का कारण पूछा। अथर्व के जवाब न दे पाने पर प्रिंसिपल अकील अहमद ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब अथर्व घर पहुंचा और उसने अपने चाचा राजीव जायसवाल को पूरी घटना बताई, तो परिजन घायल छात्र को लेकर तुरंत सरायलखंसी थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपी प्रिंसिपल अकील अहमद के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल घायल छात्र का मेडिकल कराया। अथर्व के चाचा राजीव जायसवाल ने पुलिस पर यह आरोप भी लगाया कि ‘डायल 100’ पर सूचना देने के बावजूद उनके बेटे का मेडिकल कराने में दो घंटे की देरी हुई।
प्रिंसिपल हिरासत में, जांच जारी
सरायलखंसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी प्रिंसिपल अकील अहमद को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मिशन शक्ति 5.0: बरगदवा थाने पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठकhttps://t.co/DJyoD0kbTD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2025























