जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा,केमिकल टैंकर की टक्कर से LPG सिलेंडर ट्रक में आग, एक की मौत

जयपुर

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को पीछे से आ रहे एक केमिकल भरे टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे गैस सिलेंडरों में आग लग गई।

आग लगने के बाद सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे और करीब 500 मीटर दूर तक जाकर गिरे। इस हादसे में कुल 6 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग के गुबार 5 किलोमीटर दूर तक नजर आ रहे थे। ब्लास्ट होते गैस सिलेंडर जब हवा में उछल रहे थे तब आग के गोले हवा में उड़ते हुए लोगों को नजर आए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से हाईवे का ट्रैफिक रोक दिया और फिर डायवर्ट कर दिया था। हालांकि घटना के बाद करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया। हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया है और आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.