महराजगंज: फरेंदा संपूर्ण समाधान दिवस में 94 फरियादें आईं, 6 का मौके पर निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहाँ उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम और क्षेत्राधिकारी अनुरूद्ध कुमार ने जनता की फरियादें सुनीं।

इस दौरान कुल 94 मामले दर्ज किए गए। प्रशासन की सक्रियता के चलते, इनमें से 6 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने शेष मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और फरियादियों को न्याय सुनिश्चित किया जाए। यह संपूर्ण समाधान दिवस जनता की समस्याओं को त्वरित रूप से निपटाने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.