राजनीतिक गलियारों में गरमाई आजम खान की चर्चा, सपा छोड़ किसी और पार्टी में जाने की अटकलें

ब्यूरो रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और संस्थापक सदस्यों में से एक आजम खान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और संस्थापक सदस्यों में से एक आजम खान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं। उनकी समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर किसी अन्य दल में जाने की अटकलें एक बार फिर तेजी से लगाई जा रही हैं।

हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद से ही आजम खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी चुप्पी और सपा के शीर्ष नेतृत्व से कथित नाराजगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

बसपा में जाने की अटकलें सबसे तेज

राजनीतिक पंडितों के अनुसार, आजम खान के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की चर्चाएं सबसे अधिक हैं।

हालाँकि, आजम खान ने खुद मीडिया से बातचीत में इन कयासों को “बचपने की बातें” कहकर खारिज किया है।

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इशारों में कहा है कि आजम खान और सपा ने बीजेपी का सामना लंबे समय तक मिलकर किया है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।

ऐसी खबरें हैं कि सपा मुखिया अखिलेश यादव जल्द ही 8 अक्टूबर को आजम खान से मिलने रामपुर जा सकते हैं। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जो इन अटकलों पर विराम लगा सकती है।

आजम खान का अगला कदम उत्तर प्रदेश की मुस्लिम सियासत और समाजवादी पार्टी के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.