सिद्धार्थनगर:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के पकड़ी शुक्ल गांव में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के पकड़ी शुक्ल गांव में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जिसका विवाह करीब 10 साल पहले कृष्णा गौतम से हुआ था। उसका मायका इसी थाना क्षेत्र के कपिया नकटी में है।

विवाद के बाद पति ने देखा शव

बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। जब पति कुछ देर बाद वापस लौटा, तो उसने राधिका को छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया।

उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह अपने दल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का बयान

इटवा इंस्पेक्टर श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतका के भाई और अन्य परिजन मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.