बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता ,स्कॉर्पियो लूट का ₹25,000 का इनामी आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह मामला 27 अक्टूबर 2023 का है, जब वादी लाल खाँ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी स्कॉर्पियो (संख्या UP43AK3456) को गोंडा से तुलसीपुर के लिए बुक किया। रास्ते में गागनार चकहवा पुल के पास वाहन रुकवाकर अभियुक्त उनकी स्कॉर्पियो और ₹3000/- नकद लेकर फरार हो गए थे।

इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0-578/2023 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दो अभियुक्तों, संतराम साहनी उर्फ कोके (महाराजगंज निवासी) और धीरेंद्र उर्फ डॉक्टर (नेपाल निवासी) का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने पहले ही संतराम साहनी उर्फ कोके को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर लिया था, जबकि धीरेंद्र उर्फ डॉक्टर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

पंजाब से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली देहात पुलिस की एक टीम उप-निरीक्षक अनुज कुमार यादव के नेतृत्व में फरार अभियुक्त की तलाश में लुधियाना (पंजाब) पहुंची। 27 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त धीरेंद्र उर्फ डॉक्टर पुत्र राजेन्द्र यादव को लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित Actuate Chemical Industries से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड पर बलरामपुर लाया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में अभियुक्त धीरेंद्र उर्फ डॉक्टर ने बताया कि उसने अपने साथियों जितेंद्र पथरकट (नेपाल निवासी) और संतराम उर्फ कोके के साथ मिलकर स्कॉर्पियो लूटने की योजना बनाई थी। उसने स्वीकार किया कि वह घटना में सक्रिय रूप से शामिल था। घटना के बाद, वह पहले नेपाल भागा और फिर पुलिस से बचने के लिए पंजाब के लुधियाना शहर में जाकर एक कंपनी में ड्राइवरी करने लगा था।पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम को ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.