महराजगंज :नौतनवा में ‘छोटी EO’ का बड़ा फैसला,इंटर की छात्रा रिंकला ने संभाली कमान,कर्मचारी को थमाया नोटिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद नौतनवा ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी और प्रभावी पहल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद नौतनवा ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी और प्रभावी पहल की। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा रिंकला (पुत्री हरेश्याम, निवासी नौतनवा) को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी (EO) बनाया।

‘एक दिन की EO’ बनी रिंकला ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता दर्शन में न सिर्फ जन समस्याएं सुनीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य भी किए, जो उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं।

रिंकला नेजल्द कार्रवाई कर निभाई जिम्मेदारी

छात्रा रिंकला ने कार्यभार संभालते ही कई अहम मामलों का निपटारा किया और कर्मचारियों को जवाबदेह बनाया

जनता दर्शन उन्होंने राशन कार्ड न होने की शिकायत लेकर आए रुस्तम से प्रार्थना पत्र लिया और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

प्रमाण पत्र जारी रिंकला ने सुमित वर्मा की बहन के हाईस्कूल प्रमाण पत्र में पिता का नाम संशोधित कराने के लिए प्रार्थना पत्र स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त, अब्यान जायसवाल का जन्म प्रमाण पत्र, धीरेन्द्र मधुबन नगर का मृत्यु प्रमाण पत्र और विद्या यादव का एसेसमेंट नकल भी जारी किया।

सख्त प्रशासनिक रुख सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रिंकला ने आवास योजना में लापरवाही बरतने के आरोप में एक कर्मचारी को दो दिन में जवाब देने हेतु स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया।

रिंकला ने पालिका के कार्यों और अधिशासी अधिकारी के दायित्वों को बारीकी से समझा और संबंधितों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।

पालिका अध्यक्ष ने अपनी अनुपस्थिति के बावजूद, इस ऊर्जावान ‘अधिशासी अधिकारी’ को दूरभाष पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया और अन्य गणमान्य नागरिक तथा सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। यह पहल छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक करने और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करने का एक सफल उदाहरण बनी।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.