बलरामपुर: पीएनबी बैंक में 12 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, शाखा प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़े बैंक घोटाले का खुलासा करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और उनके एक साथी समरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़े बैंक घोटाले का खुलासा करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी और उनके एक साथी समरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी दस्तावेज बनाकर 12 करोड़ 03 लाख 37 हजार रुपये का गबन करने का आरोप है।

 

जनकलरी के अनुसार बताते चले की पीएनबी के सर्किल ऑफिस अयोध्या के चीफ मैनेजर ने बलरामपुर के नगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, पीएनबी बैंक की नहर बालागंज शाखा में लोन वितरण में अनियमितताएं पाई गईं। जाँच में यह सामने आया कि शाखा प्रबंधक महेश त्रिपाठी ने अपने सहयोगी समरजीत सिंह और कुछ अन्य बैंक कर्मियों के साथ मिलकर बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के फर्जी और जाली दस्तावेज़ तैयार किए।

इस तरह से उन्होंने 46 अलग-अलग लोन खाते और 40 मुद्रा लोन खाते खोलकर कुल 12 करोड़ 03 लाख 37 हजार रुपये का सरकारी धन गबन किया। यह पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और कैश के माध्यम से समरजीत सिंह की कंपनी पीएसपी कंस्ट्रक्शन को दिया गया था।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के मार्गदर्शन में, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जाँच के बाद मुख्य आरोपी महेश त्रिपाठी (निवासी लखनऊ) और समरजीत सिंह (निवासी गोंडा) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी और भी बैंक कर्मी और सहयोगी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.