बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बाइक चोर गिरफ्तार, कब्जे से 3 बाइक और मोबाइल बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना ललिया पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना ललिया पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को ललिया थाने में आत्माराम यादव ने अपनी मोटरसाइकिल (रजि. नंबर UP-47-AD 5988) और एक मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और नियाज अहमद उर्फ नादिल उर्फ नागराज को सिकटिहवा के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कुबूला गुनाह

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने ये चोरियां की थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक बंद पड़े ईंट भट्टे से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिलें (एक बिना नंबर प्लेट वाली बजाज प्लेटिना सहित) और एक टेक्नो मोबाइल फोन बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.